Gobhi Ke Paraathe : उत्तर भारतीय भोजन है, जिसमें गोभी का मसाला आटा के साथ भर कर बनाया जाता है। इसके लिए, गोभी को कद्दूकस करके उसमें मसाले भरे जाते है, जैसे की हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, गरम मसाला, और नमक मिला जाता है। फिर, इस मसाले वाले गोभी को आटे के साथ मिलाकर पराठे बनाए जाते है।



गोभी के पराठे का स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है। गोभी का अखरोट और थोड़ा मीठा स्वाद वाला आटा के साथ मिक्स हो कर एक अनोखा और स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन बनता है। पराठे को घी या मक्खन के साथ परोसा जाता है, जिसका स्वाद और भी बढ़िया हो जाता है । आप इन्हें दही, अचार या किसी चटनी के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं।
Gobhi Ke Paraathe | गोभी के पराठे
तो चलिए अब जानते है , Gobhi ke Paraathe Kaise Banate Hain, स्टेप बाई स्टेप फोटो और विडियो के साथ बड़ी आसानी से गोभी के पराठे कैसे बनाएं |
गोभी के पराठे बनाने की विधि
1, गोभी का पराठे बनाने के लिए : सब से पहले आपको गोभी के बड़े बड़े टुकड़े कर लेने है , फिर सभी टुकड़ो को अच्छे से 3,4 बार नार्मल पानी से धो लेना है |


2, अब गोभी को कद्दू कस करले ज़्यादा पारीक न करे नार्मल रखे |


3, गोभी कद्दू कस हो जाने के बाद इसके ऊपर 1 चम्मच नमक डाल कर 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे |


4, 10 मिनट बाद कद्दू कस की गई गोभी को मुठी में दबा दबा कर सारा पानी निचोड़ दे : ऐसे करने से नमक वाला पानी और फालतू का सभी पानी बहार आ जाएगा |


5, एक बड़े बर्तन में 2 कप गेहूं का आटा लेकर उसमे 1/2 छोटा चम्मच नमक मिला ले |


इस्से भी पढ़े – मिस्सी रोटी रेसिपी
6, आटे को नार्मल पानी से गोंद ले |


7, अब एक मिक्सर मशीन या कल्हर में | 4 हरी मिर्च | 3 इंच अदरक | 12 लहसुन की कलियाँ | डाले |


8, अब इन तीनो चीजों का पेस्ट बना ले |


9, एक बड़े से पेन में 2 चम्मच तेल गरम करे |


10, अब तेल में | 1/2 छोटी चम्मच जीरा | 1/4 छोटी चम्मच हींग | डाल कर 10 सेकंड तक भूने और फिर इसमें जो पेस्ट बनाया था, अदरक लहसुन और हरी मिर्च का वो भी डाले और 20 सेकंड तक सभी को भून ले |


11, अब इसमें | 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला | डाले और सभी को 10 से 20 सेकंड और भूने |


12, मासलों में कद्दू कस की हुए गोभी डाले और सबको अच्छे से मिला ले |


13, गोभी को मसलों में मिला देने के बाद 2 मिनट तक भूने : गैस बंद करदे और गोभी को ठंडा होने के लिए छोड़ दे |


14, गोभी ठंडी हो जाने के बाद | 4 बड़े चम्मच धनिया पत्ती | गोभी में मिला ले |


15, अब आटे की एक लोई ले , चकले के ऊपर रख कर बेल ले: आटे को बेलते वक़्त ज्यादा बारीक़ न बेले हल्का सा मोटा मोटा बेले |


16, 2 चम्मच गोभी का बड़ा मिश्रण आटे के ऊपर रखे |


17, आटे के दोनों बराबर वाले कोने एक दुसरे के ऊपर रखे |


18, बाकी के दोनों कोने बंद करके चकले पर रखे |


19, हल्के हल्के हाथो से बेलन की मदद से आटे को बेले |


20, इस्सी तरह से आपको सभी आटे को बेल लेना है : अगर आप से इस तरह से बेलना मुश्किल हो रहा है तो, हम आपको दूसरा तरीका भी बताते है , आप दुसरे तरीके से भी ट्री कर सकते है |


21, सब से पहले आटे की एक लोई लेकर : उसका पड़ा बना ले |


22, अब कटोरी की तरह होल बना ले |


23, फिर अपने हिसाब से गोभी का बना मिश्रण 1 से 2 चम्मच भरे |


24, अब इसको बंद करके चकले पर सुखा आटा छिडके फिर हल्के से दबा कर रखे |


25, अब इसको बेल लेना है |


26, अब तवा गरम करे आधा चम्मच तेल डाले : फिर दोनों साइड से पराठे को तल ले | इस्सी तरह से आपको सभी पराठे को बेल कर तल लेना है |


27, अब बड़ी ही शानदार और स्वाद से भरे : Gobhi Ke Paraathe : बन कर एक दम तैयार है |


28, अब गरम गरम : Gobhi Ke Paraathe : आप दही और आचार के साथ सर्व कर सकते हो |



ये था बड़ा आसन सा Gobhi Ke Paraathe बनाने का तरीका , और आप जान चुके हो गोभी के पराठे कैसे बनाए जाते हैं : आप चाहे होस्टल रहते हो या फिर किसी बड़े कॉलेज में बहुत कम टाइम में आप भी गोभी के पराठे खुद से बना सकते हो बिना मम्मी के हेल्प से |
गोभी के पराठे की रेसिपी में जो जो सब्जियां और मसाले डाले गए उन सबकी लिस्ट आपको निचे की साइड देखने को मिल जाएगी और साथ में विडियो भी | धन्यवाद
फूल गोभी के पराठे
Course: Recipe in Hindi4
servings30
minutes20
minutes154
kcalगोभी के पराठे कैसे बनाए जाते हैं
गोभी का पराठा सामग्री लिस्ट
- भराई के लिए :
फूलगोभी – 400 ग्राम
लहसुन की कलियाँ – 12
हरी मिर्च – 4
अदरक – 3 इंच
जीरा -1/2 छोटी चम्मच
हींग – 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर -1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर -1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला -1/2 छोटी चम्मच
धनिया पत्ती – 4 बड़े चम्मच
खाना पकाने का तेल – 2
नमक स्वाद अनुसार
- आटे के लिए:
गेहूं का आटा – 2 कप
नमक -1/2 छोटा चम्मच
पानी