Lauki Muthiya Recipe : एक गुजराती भोजन है, जिस में लौकी को बेसन और आटे के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसमें धनिया पत्ती, अदरक, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला , भी मिलाया जाता है। इन सभी मिश्रण को (पकौड़ी) के आकार में बनाया जाता है और फ़िर स्टीम या शैलो फ्राई किया जाता है।


जिसकी वजह से लौकी मुठिया का स्वाद थोड़ा तीखा और नमकीन होता है। लौकी का हल्का स्वाद और मुठिया की मुलायम बनावट इस भोजन को बहुत अनोखा बनाती है। इसे परंपरागत रूप से दही या चटनी के साथ परोसा जाता है। ये एक स्वस्थ स्नैक विकल्प भी है क्यों इसमें लौकी का उपयोग होता है।
Lauki Muthiya Recipe | lauki ke muthiya recipe in hindi
तो चलिए अब विस्तार से जानते है स्टेप बी स्टेप फोटो और विडियो के साथ Lauki Muthiya Recipe घर पर बड़ी आसानी से कैसे बनती है |
1, लौकी की मुठिया बनाने की विधि
लौकी की मुठिया : बनाने के लिए सब से पहले आपको | 700 ग्राम लौकी | के छिलके निकाल कर उसको अच्छे से धो ले | फिर लौकी को धोने के कद्दू कस करे |


लौकी को कद्दू कस कर लेने के बाद , कद्दू कस की हुए लौकी पर 1 चम्मच नमक डाले और लौकी में मिला कर 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे |


5 मिनट बाद लौकी को एक बड़े बर्तन में डाले |


अब एक खल बट्टे में | 3 इंच अदरक | 4 हरी मिर्च | 12 लहसुन की कलियाँ | डाले और तीनो चीजों को कूट ले , अगर आपके पास खल बट्टा नहीं है तो| आप मिक्सर मशीन में भी डाल कर पेस्ट बना सकते है |


कद्दू कस की हुए लौकी में |1/2 कप ज्वार का आटा | 1/2 कप बाजरे का आटा | 1/2 कप गेहूं का आटा | 1/कप बेसन | इन सभी आटे को लौकी में डाल कर मिला दे |


अब लौकी में : 1/4 कप धनिया पत्ती | 1 चम्मच अजवायन | 2 चम्मच निम्बू का रस | 4 बड़े चम्मच खट्टी दही | 1 बड़े चम्मच तिल के बीज | इन सबको भी अच्छे से लौकी में मिला ले |


अब लौकी में : 1 चम्मच हल्दी पाउडर | 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर | 2 चम्मच धनिया पाउडर | 1/2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर | 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला | नमक स्वाद अनुसार | अदरक लहसुन हरी मिर्च का बना पेस्ट भी डाले | अब इन सभी मसालों को भी लौकी में अच्छे से मिलाए |


इस्से भी पढ़े – गोभी के पराठे कैसे बनाते हैं
अब बिना पानी डाले सभी चीजों को अच्छे से मिलाते जाए , 2 से 3 बड़े चम्मच तेल भी ऐड करे |


लास्ट में आप देखे गे , लौकी का डो बन कर रेडी हो जायेगा | दही तेल और लौकी के पानी से ही डो तैयार हो जाता है : इस लिए बिना पानी डाले ही लौकी का डो तैयार करे |


अब अपने हिसाब से लौकी का थोडा सा डो ले , और लम्बे शेप में सभी को रोल जैसा बना ले |


अब स्टीम करने के लिए किसी जालीदार बर्तन पर हल्का सा तेल लगा कर , मुठिया को जालीदार बर्तन पर रखे | अगर आपके पास जालीदार बर्तन नहीं है तो , आप कढाई या पलेट पर रख कर भी स्टीम कर सकते है |


एक बर्तन में पानी गरम करे |


अब मुठिया को गरम पानी के ऊपर टिका दे | पानी इतना ही रखे जिससे मुठिया पानी को न टच कर सके |


अब ढक्कन बंद करे और 20 मिनट तक स्टीम होने दे |


इस्से भी पढ़े – मिस्सी की रोटी कैसे बनाए
इस्सी तरह से सभी मुठिया को स्टीम कर लेना है |


अब सभी मुठिया के छोटे छोटे चाकू से कट करले |


एक कढाई में : 2 बड़े चम्मच तेल गरम करे अब तेल में | 1 चम्मच राई | 1 चम्मच जीरा | आधी छोटी चम्मच हिंग | 15 करी पत्ते | 4 बारीक़ कटी हुए हरी मिर्च | 2 चम्मच सफेद तिल | आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर | सभी चीजों को 1 मिनट तक गैस की मध्यम आंच पर पकने दे |


अब सभी मुठिया को तेल में डाले |


अब 2 मिनट तक गैस की मध्यम आंच पर सभी को मिलाते हुआ पका ले |


अब गैस बंद करे | और ऊपर हरा धनिया के पत्ते छिडके और सभी अच्छे से मिला ले |


अब Lauki Muthiya Recipe बन कर एक दम तैयार है , अब आप गरम गरम पलेट में निकाल कर सर्वे करे |


ये था पूरा Lauki Muthiya Recipe बनाने का Method मुझे उम्मीद है आपको हमारी बताई रेसिपी काफी पसदं आई होगी , और साथ ही समझने में भी काफी आसानी रही होगी | इस रेसिपी से जुडी सभी सामग्री लिस्ट आपको निचे देखने को मिल जाएगी , उस्सी के साथ विडियो भी |
लौकी की मुठिया सामग्री लिस्ट
Lauki Muthiya Recipe | लौकी की मुठिया रेसिपी इन हिंदी
Course: Dinner Recipes8
servings40
minutes20
minutes75
kcalLauki Muthiya Recipe
लौकी की मुठिया सामग्री लिस्ट | Ingredients
लौकी- 700 ग्राम
बेसन -1/कप
ज्वार का आटा – 1/2 कप
बाजरे का आटा- 1/2 कप
गेहूं का आटा – 1/2 कप
हरी मिर्च – 8
धनिया पत्ती – 1/4 कप
अदरक-3 इंच
लहसुन की कलियाँ – 12
अजवायन -1 चम्मच
तिल के बीज -2 बड़े चम्मच
हींग -1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर -1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर -2 चम्मच
जीरा पाउडर -1/2 छोटी चम्मच
गरम मसाला -1/2 छोटी चम्मच
खाना पकाने का तेल – 4 बड़े चम्मच
दही – 4 बड़े चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
करी पत्ते
2 चम्मच निम्बू रस
1 चम्मच राई
Directions
Recipe Video
Notes
- स्टीम करते वक़्त आप किसी बड़े बर्तन का यूज़ कर सकते है , पहले सभी मुठिया को एक बड़ी पलेट में रखे , फिर एक कढाई के पानी गरम करे फिर पलेट को कढाई के ऊपर रखे |