Missi Roti Recipe| एक उत्तर भारतीय ब्रेड है, जो बेसन और गेहूं का आटा का मिश्रण से बनाई जाती है। इसमें मसाले भी मिलाए जाते हैं, जैसे कि धनिया, जीरा, हरी मिर्च, अदरक, हींग, कसूरी मेथी। इसकी बनावट थोड़ी गाढ़ी होती है और इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है नियमित रोटी से बहुत अलग, क्यों की इसमें बेसन का इस्तमाल होता है। इसमें थोड़ा सा पौष्टिक स्वाद भी आता है, और अगर आप मसालेदार खाना पसंद करते हैं तो मिस्सी रोटी आपको जरूर पसंद आएगी!



हम आपको ढाबे से भी ज्यादा अच्छी मिस्सी रोटी बनाने का तरीका बताए गे वो भी बहुत ही आसन तरीके से स्टेप भी स्टेप फोटो और विडियो के साथ चलिए शुरू करते है और जानते है मिस्सी रोटी कैसे बनती है |
Missi Roti Recipe
मिस्सी रोटी की सामग्री
मिस्सी रोटी की सामग्री
बेसन 1 कप
गेहूं का आटा 1 कप
प्याज कटा हुआ ½ कप
हरी मिर्च कटी हुई 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच
अदरक कटा हुआ ½ बड़ा चम्मच
हरे प्याज के पत्ते कटे हुए 1 बड़ा चम्मच
अनार दाना सूखा ½ बड़ा चम्मच
कसूरी मेथी 1 बड़ा चम्मच
धनिये के बीज 1 बड़ा चम्मच
जीरा ½ बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच
नमक ½ बड़ा चम्मच
आवश्यकतानुसार पानी
सफ़ेद मक्खन 50 ग्राम
तेल 1 बड़ा चम्मच
1, मिस्सी रोटी बनाने की विधि
1, मिस्सी रोटी के लिए सब से पहले सभी सब्जियों को बारीक़ काट ले , | ½ कप प्याज |1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च | 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया |½ बड़ा चम्मच अदरक | 1 बड़ा चम्मच हरे प्याज के पत्ते |


2, अब मिक्सर मशीन या खरहर में | 1 बड़ा चम्मच धनिये के बीज | ½ बड़ा चम्मच जीरा | डाल कर हल्का सा कूट ले |


3, सभी सब्जियों को एक बाउल में ले , और सब्जियों के ऊपर | 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी | कुटा हुआ धनिया के बीज और जीरा भी डाले | 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर | 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर | ½ बड़ा चम्मच नमक | 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर | अब सबको अच्छे से मिक्स करले |


4, सब्जियों में सभी मासले अच्छे से मिक्स करने के बाद , अब इसमें | 1 कप बेसन | 1 कप गेहूं का आटा डाले |


5, अब सब्जियों और आटे को अच्छे से एक दुसरे में मिक्स करे |


6, अब 1 बड़ा चम्मच तेल डाले और तेल को भी अच्छे से मिला दे |


7, अब आटे की तरह इसको गोंद लेना है, हल्का सा गुनगुना पानी लेकर सभी मिश्रण को गोंद ले |


8, अब गुंदे हुआ आटे पर थोडा सा तेल ऊपर की साइड लगा कर 10 मिनट के लिए ढक कर रख दे |


इस्से भी देखे – छोले कुलचे की रेसिपी
9, 10 मिनट के बाद आटे को एक बार और अच्छे से गोंद कर , रोटी के आकर का पड़ा बना कर चकले पर रखे |


10, बेलन की मदद से मिस्सी की रोटी को मोटा मोटा रोटी तरह गोल करे |


11, अब एक पेन या फिर तवा गरम करे , फिर गरम तवे पर मिस्सी की रोटी रखे और 1 मिनट तक दोनों साइड से हल्का सा गोल्डन होने तक सेक ले |


12, अब मिस्सी की रोटी पर सफ़ेद मक्खन लगा कर दोनों साइड से सके और ऊपर इसको दबाते रहे |


13, अब मिस्सी की रोटी बन कर रेडी है , आप इसको आचार या फिर चाय के साथ गरम गरम सर्वे कर सकते हूँ |



ये था बड़ा आसन सा Missi Roti Recipe बनाने का तरीका , मिस्सी रोटी में जो भी मसाले डाले गए और सब्जियों उसका पूरा रेसिपी कार्ड आपको निचे की साइड देखने को मिल जाएगा | धन्यवाद