Palak Chicken Recipe in Hindi | पालक चिकन रेसिपी इन हिंदी | पालक चिकन भारत में बन्ने वाला एक भोजन है, जिसमें चिकन के टुकड़ों को पालक की ग्रेवी के साथ पकाया जाता है। ये डिश सभी को बहुत पसदं आती है, क्यों कि इसमें प्रोटीन से भरपूर चिकन और आयरन से भरपूर पालक का कॉम्बिनेशन पाया जाता है। जो सहेत के लिए बहुत फायदे मदं होता है |


Palak Chicken Recipe | पालक चिकन रेसिपी
Palak Chicken का स्वाद काफी Rich, क्रीमी और मसालेंदार होता है। चिकन के साथ मसाले और पालक का मिश्रण एक साथ मिलने से , पालक चिकन का स्वाद और भी मज़ेदार बन जाता है। Palak Chicken को रोटी, नान, या चावल के साथ परोसा जाता है। और इसको घर पर बनाना भी बहुत ही आसन होता है |
अगर आप भी अपने ही घर पर ढाबा जैसा पालक चिकन बनाने का सोच रहे हो तो हम आपको इस आर्टिकल में बहुत ही आसन स्टेप बी स्टेप पालक चिकन बनाने का तरीका बताने वाले है | जिसको एक बार बना कर आपके मन में हर बार येही चाहत होगी इस Palak Chicken Recipe को फिर से बनाया जाएं | तो चालिए आगे बढ़ते हैं और जाते है किस तरह से पालक चिकन बनाया जाता है |
पालक चिकन रेसिपी इन हिंदी – how to make palak chicken
1. चिकन की तैयारी
स्टेप 1
पालक चिकन की रेसिपी : बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में.. 1 किलो चिकन ले इसके बाद चिकन में |
- 1 नींबू का रस
- 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
सारी चीजो को चिकन में अच्छे से मिला लेना है | और चिकन को फिर ऐसे ही छोड़ देना है |


2. पाकल की प्यूरी की तैयारी
स्टेप 2
अब अपने हिसाब के बर्तन में 1 लिटिर पानी गरम करे और पानी में |
- एक बड़ी चुटकी नमक
- आधा चम्मच चीनी
डाल कर पाने में एक उबाल आने का इंतज़ार करे | इतना पानी में उबाल आएं दुसरे पानी की तैयारी करे |


इस्से भी पढ़े – चिकन पुलाव रेसिपी
स्टेप 3
एक बाउल में 1 लिटिर पानी लेकर. बर्फ के छोटे छोटे टुकड़े करके पानी में डाले | ताकि पानी बहुत ही ज्यादा ठंडा हो जाएं |


स्टेप 4
इसके बाद जब पानी में उबाल आ जाएं |
- 1 बड़ा गुच्छा पालक
- एक मुट्ठी ताजा हरा धनिया
डाल कर 15 से 20 सेकंड तक पानी में पकाएं |


स्टेप 5
अब 15 से 20 सेकंड के बाद पालक और हरा धनिया को गरम पानी से निकाल कर ठंडे पानी में डाले | और पूरी तरह से पालक धनिया को ठंडा होने दे |


स्टेप 6
अब पालक धनिया ठंडा हो जाने के बाद एक ( मिक्सर ग्राइंडर मशीन ) में पालक का पानी निछोड़ कर बिना पानी डाले पालक की प्यूरी तैयार करे | प्यूरी बनाते वक़्त याद रखे बहुत ज्यादा बारीक़ प्यूरी न बनाएं |


3. मसालों की तैयारी
स्टेप 7
इसके बाद एक कढ़ाई या किसी बड़े बर्तन में |
- 2 बड़े चम्मच घी
- 1 बड़ा चम्मच तेल
अच्छे से गरम करे घी और तेल गरम हो जाने पर |
- 1/2 चम्मच जीरा
- 2 इंच दालचीनी
- 6 काली मिर्च के दाने
- 2 हरी इलायची
- 1 काली इलायची
- 2 लाल मिर्च बिच से तोड़ कर
सभी साबुत मसालों को 15 सेकंड तक पकाएं |


स्टेप 8
15 सेकंड बाद ( 5 प्याज मीडियम साइज़ कटा हुआ ) डाले | और सभी साबुत मसालों में अच्छे से मिलाएं |


स्टेप 9
और प्याज को तब तक पकाएं जब तक प्याज का कलर गोल्डन ब्राउन न हो जाएं | इसमें आपको 3 मिनट का वक़्त लग सकता है | प्याज को बहुत ही अच्छे से पकाना है जिस्से प्याज कच्ची न रहे |


इस्से भी देखे – चिकन बिरयानी बनाने का आसान तरीका
स्टेप 10
प्याज भून जाने के बाद अब इसमें |
- 3 बारीक़ कटी हुए हरी मिर्च
- 2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
दोनों चीजो को अच्छे से मिलाते हुए 2 मिनट तक और पकाएं |


स्टेप 11
सभी मसालें अच्छे से भून जाने के बाद गैस की फ्लेम लौ करे अब इसमें |
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1.5 बड़े चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- आधा कप गर्म पानी
डाले |


स्टेप 12
अब सभी मसालों को अच्छे से मिलाते हुए 3 से 4 मिनट तक पकाएं |


स्टेप 13
3 से 4 मिनट के बाद ( कटे हुआ 2 टमाटर ) और अपने टेस्ट के हिसाब से नमक भी ऐड करे |


स्टेप 14
अब टमाटर को मसालों में अच्छे से मिलाते हुए गलने तक पकाएं | इसमें आपको 4 मिनट का वक़्त लग सकता है |


स्टेप 15
अगर आपको लगे टमाटर जल रहे है.. तो आप थोडा सा गरम पानी ऐड करे |


4. पालक चिकन बनाने की विधि
स्टेप 16
इसके बाद सभी चिकन को मसालों में डाले | अब चिकन को मसालों में मिलाते हुए गैस की हाई फ्लेम पर 5 से 6 मिनट तक पकाएं |


स्टेप 17
5 से 6 मिनट चिकन को पकाने के बाद पालक का पेस्ट चिकन में डाले |


इस्से भी देखे – चिकन बनाने की रेसिपी
स्टेप 18
अब पालक और चिकन को अच्छे से एक दुसरे में मिलाते हुए 10 से 12 मिनट तक गैस की मीडियम फ्लेम पर पकाएं |


स्टेप 19
अब अपने हिसाब से चिकन और पालक में गरम पानी ऐड करे | और इसको तब तक पकाएं जब तक चिकन आपके हिसाब से अच्छे से ना पक जाएं |



स्टेप 20
अब अपने हिसाब से चिकन और पालक में गरम पानी ऐड करे | और इसको तब तक पकाएं जब तक आपको ऐसे ना लगे चिकन अभी अच्छे से नहीं पका | जब आपको ऐसा लगे चिकन अच्छे से पक गया है .. तब आप नमक चेक करे और अपने हिसाब से नमक ऐड करे | फिर गैस को बंद करे |



स्टेप 21
5. तड़का लगाने के लिए |
तड़के के लिए एक पेन में ( 1 बड़ा चम्मच घी ) गरम करे… घी गरम हो जाने पर ( 1 बड़ा चम्मच लहसुन मोटा कटा हुआ ) घी में डाले और अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक पकने दे |


स्टेप 22
इसके बाद गैस बंद करे अब तड़के में..
- 1/2 चम्मच हींग
- 1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
ऐड करे और अच्छे से घुमा कर मिला दे |


स्टेप 23
अब तड़के को पालक चिकन में डाले |


स्टेप 24
तड़के के साथ साथ |
- 2 इंच लम्बे आकार का कटा हुआ अदरक
- 1/2 नींबू का रस
- भुनी कसूरी मेथी का पाउडर एक चुटकी
- एक चुटकी गरम मसाला
- एक मुट्ठी हरा ताजा धनिया (मोटा कटा हुआ)
सभी को Palak Chicken Recipe में अच्छे से मिलाएं |


स्टेप 25
ढाबे जैसा स्वादिष्ट पालक चिकन की रेसिपी तैयार है | सर्वे करने से पहले एक बार नमक अच्छे से चेक करे अगर आपको नमक कम लगे तो अपने हिसाब से नमक ऐड कर सकते है |


हमारे द्वारा बताई गई Palak Chicken Recipe कैसे लगी.. कमेट करके ज़रूर बताए ताकि आगे से भी हम आपके लिए ऐसे ही स्वादिष्ट रेसिपी ला सके | पालक चिकन की रेसिपी को आप रोटी, नान, या चावल के साथ परोस सकते है।
में आशा करता हूँ आपको हमारा बताने का तरीका बहुत ही अच्छा लगा होगा और आपको समझने में काफी आसानी भी रही होगी जब तक लिए आप सभी का बहुत बहुत दिल से | धन्यवाद


पालक चिकन सामग्री लिस्ट
Ingredients
- चिकन के लिए:
1 किलो – चिकन
नमक – स्वादानुसार
1 नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच – अदरक लहसुन का पेस्ट
1 चम्मच – कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- पालक का पेस्ट के लिएं
1 बड़ा गुच्छा – पालक
एक बड़ी चुटकी – नमक
1 चम्मच – चीनी
बर्फ़ का ठंडा पानी
एक मुट्ठी ताजा हरा धनिया
- पकाने के लिए:
2 बड़े चम्मच – घी
1 बड़ा चम्मच – तेल
- साबुत मसाले:
1/2 चम्मच – जीरा
2 इंच – दालचीनी
6 – काली मिर्च के दाने
2 – हरी इलायची
1 – काली इलायची
2 – लाल मिर्च
5 प्याज – मीडियम साइज़ (कटा हुआ)
3 – हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच – अदरक लहसुन का पेस्ट
- पाउडर मसाले
1/2 छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
1 बड़ा चम्मच – कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1.5 बड़े चम्मच – धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच – जीरा पाउडर
गर्म पानी
2 – टमाटर (काटा हुआ)
नमक – स्वादानुसार
- तड़का लगाने के लिए:
1 बड़ा चम्मच – घी
1 बड़ा चम्मच – लहसुन (मोटा कटा हुआ)
1/2 हींग
1/2 छोटा चम्मच – कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
2 इंच – अदरक
1/2 नींबू का रस
भुनी कसूरी मेथी का पाउडर एक चुटकी
एक चुटकी – गरम मसाला
एक मुट्ठी हरा ताजा धनिया | (मोटा कटा हुआ)