Puran Poli Recipe in Hindi | पूरन पोली एक मीठी रोटी है इस रोटी को भारत मे हर जगह बनाया जाता है पर सभी का बनाने का तरीका बहुत ही अलग होता है | ये रोटी चने की दाल से बनाई जाती है जिन लोगों ने कभी ये रोटी नहीं खाई तो समझो उन्होंने कभी कुछ खाया ही नहीं है इस रोटी का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है जिन जिन घरों मे ये रोटी बनाई जाती है वो लोग इस रोटी को बड़े शौक से खाना पसंद करते है |


अगर आपने पहले कभी पूरन पोली की बनी रोटी नहीं खाई और नहीं आपको इसको बनाने का सही तरीका मालूम है तो आज के लेख मे हम आप को पूरन पोली कैसे बनाएं इस के बारे मे बहुत ही आसान सी भाषा मे बनाने का तरीका बताएगे | सब से पहले हम आपको विडिओ के साथ बनाने का तरीका बताए गे उसके बाद फोटो के साथ स्टेप बे स्टेप बनाने का तरीका बताए गे |
इन्हे भी पढे
Puran Poli Recipe in Hindi | पूरन पोली रेसिपी इन हिंदी
पूरन पोली बनाने की विधि
सब से पहले आपको | 2 कप चना दाल | को अच्छे से धोकर 1 घंटे के लिए पानी मे भिगो कर रख देना है |


अब दाल का सारी पानी निकाल कर प्रेशर कुकर मे दाल को डाले |


अब प्रेशर कुकर मे | 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउड | 2 चम्मच तेल डाले |


अब दाल मे पानी डाले , पानी आपको इतना डालना है जो दाल से 2 इंच ऊपर रहे दाल अच्छे से पानी मे डूब जाए |


अब प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा कर 4 सीटी आने तक दाल को पकने दे |


अब आपको 2 कप गेहूं का आटा लेना है |


आटे मे स्वादानुसार नमक डाले |


1-2 चम्मच तेल डाले और अब सभी चीजों को आटे मे मिक्स करले


अब 1 कप पानी ले और जरूरत के मुताबिक पानी मिलाकर आटा गूंथ लें |


आप पढ़ रहे है Puran Poli Recipe in Hindi मे ऐसी ही और आसान डिश बनाने के लिए – इन्हे भी पढे
उसके बाद गूंढे हुए आटे के ऊपर की साइड 1 चम्मच तेल लगा कर 30 मिनट के लिए कवर करदे |


दाल को छरनी मे डाल कर छान ले |


2 कप गुड़ | लेकर इसको मैस करले


1 पेन गरम करे और उसमे दाल को डाले |


मैस किए हुआ गुड़ को दाल मे डाले


गैस की मीडियम आँच पर गुड़ और दाल को गाढ़ा होने तक पकाए |


गुड और दाल को इतना गाढ़ा पकाना है जिससे चम्मच खड़ी हो जाए |


अब दाल और गुड को छारनी मे डाले और ग्लास की मदद से या किसी और चीज की मदद से घिसे ताकि ये बारीक हो जाए |


अब हमारी दाल एक दम हलवे की तरह हो गई है |


दाल मे 1/2 चम्मच – इलायची पाउडर डाले और सबको अच्छे से मिक्स करले , उसके बाद दाल को ठंडा होने के लिए रख दे |


अब आटे को लेकर दुबारा से अच्छे से गोंद ले |


अब आटे के ऊपर घी या तेल 1 चम्मच डाल कर आटे मे मिला कर मिक्स करले |


आटे को गोल चकोर बनाए और दाल का गोल लड्डू की तरह बना कर आटे पर रखे |


अब चारों कोने बंद करे |


चकले के ऊपर पेड़ा रखे और सूखा आटा डाल कर उंगली की मदद से हल्के हाथों से दबाए |


बेलन की मदद से अब रोटी की तरह गोल करे |


तवा करे और अपने हिसाब से घी या तेल तवे पर डाले और गरम होने दे |


अब पूरन पोली को तवे पर रखे और 30 सेकंड के लिए सिकने दे |


30 सेकंड के बाद पलट दे और चारों साइड से तेल लगा कर तले |


अब चम्मच की मदद से हल्के हल्के से दबा कर 20 सेकंड तक तले |




अब हमारी पूरन पोली बन कर एक दम तैयार है , इससी तरह आप सभी पूरन पोली को बनाए |


अगर आप चाहे तो देसी घी लगा कर भी पूरन पोली को सर्वे कर सकते है |
Puran Poli Recipe Card
Course: Dinner Recipes4
servings15
minutes30
minutes195
kcalपूरन पोली रेसिपी , सामग्री
- पूरन के लिए :
2 कप – चना दाल
1/4 छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
2 चम्मच – तेल
आवश्यकता नुसार – पानी
2 कप – गुड़
1/2 चम्मच – इलायची पाउडर
- पोली के लिए :
2 कप – गेहूं का आटा
स्वादानुसार – नमक
1-2 चम्मच – तेल
1 कप – पानी
कुछ – घी/तेल
पूरन पोली बनाने की विधि
- पूरन पोली बनाने से पहले 2 कप चने की दाल को अच्छे से धो कर 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें |
- अब दाल का सारा पानी निकाल कर दाल को प्रेशर कुकर में डालें और उससे के साथ | 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर | 2 चम्मच तेल | 5 कप पानी डाले पानी दाल से 2 इंच ऊपर होना चाहिए |
- अब प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा कर 4 सीटी आने तक दाल को पकने दे |
- अब आपको | 2 कप गेहूं का आटा | लेना है | स्वादानुसार नमक | डाले | 1-2 चम्मच तेल | भी डाले और अब सभी चीजों को आटे मे मिक्स करले , अब 1 कप पानी ले और जरूरत के मुताबिक पानी मिलाकर आटा गूंथ लें |
- उसके बाद गूंढे हुए आटे के पर ऊपर की साइड 1 चम्मच तेल लगा कर 30 मिनट के लिए कवर करदे |
- अब प्रेशर कुकर से दाल को निकाल कर छान ले |
- अब 1 पेन गरम करे और उबली हुए दाल पेन मे डाले , और उससी के साथ | 2 कप गुड | मेस करके दाल मे डाले और गैस की हल्की लो पर दाल को हिलाते हुआ जब तक पकाए तब तक गुड़ पिघल कर दाल मे अच्छे से समा न जाए |
पूरन पोली बनाने की विडिओ
Notes
- पूरन पोली बनाने के लिए आपको 1 घंटे के लिए चने की दाल भिगोकर रखना होगा