Aloo Samosa Recipe | समोसा बनाने का आसान तरीका

आलू का समोसा भारतीय स्नैक है, ये डिश इंडिया भर में बहुत पसंद की जाती है" आलू समोसा आमतौर पर डीप-फ्राइड पेस्ट्री शेल से बनी होती है. जिस्मे आलू और मसाले का बना मिश्रण मैदे के शेप में भरा जाता है। आलू के समोसे का स्वाद बहार से कुरकुरा और अंदर से मसालादार होता है | जिसकी वजह से समोसा का स्वाद काफी स्वादिष्ट होता है।
Aloo Samosa Recipe pinit View Gallery 1 photo

Aloo Samosa Recipe | समोसा बनाने की रेसिपी

Aloo Samosa Recipe को आम तौर पर हरी चटनी, इमली की चटनी, या दही के साथ परोसा जाता है। कुछ लोग इसको चाय के साथ भी खाना पसदं करते है | आलू के बने समोसे को आप सुबह या शाम के नाश्ते में सर्वे कर सकते हो” इस लेख में हम आपको पंजाबी स्टाइल में समोसा बनाने का आसान तरीका बनाते जा रहे है |

जिसको आप बड़ी आसानी से अपने ही घर पर कुछ ही मिनटों में बना कर तैयार कर सकते है. समोसा बनाने का तरीका हर किसी को मालूम नहीं होता है | पर आपको ज्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं है हम आपको बहुत ही आसन स्टेप बी स्टेप फोटो के साथ समोसा कैसे बनाते हैं इसके बारे में बताएं गे | चलिए अब आगे बढ़ते है और जानते है घर पर पंजाबी हलवाई जैसा समोसा कैसे बनता है |

Aloo Samosa Recipe pinit
0 Add to Favorites

Aloo Samosa Recipe | समोसा बनाने का आसान तरीका

Difficulty: Beginner Prep Time 15 mins Cook Time 20 mins Rest Time 10 mins Total Time 45 mins
Servings: 4 Calories: 217
Best Season: Suitable throughout the year

Description

Aloo Samosa Recipe" को आम तौर पर हरी चटनी, इमली की चटनी, या दही के साथ परोसा जाता है। कुछ लोग इसको चाय के साथ भी खाना पसदं करते है |

समोसा की सामग्री

भराई के लिए:

आटे के लिए:

समोसा बनाने का पूरा तरीका

समोसा बनाने के लिए, आलू और मसालों की तैयारी

  1. स्टेप

    आलू का समोसा रेसिपी बनाने के लिए सब से पहले 4 आलू को उबाल कर आलू के छिलके निकाल दे अब सभी आलू को मैश करे |

  2. स्टेप

    इसके बाद एक ओखली लेकर"

    • 4 हरी मिर्च
    • 15 लहसुन की कलियाँ
    • 2 इंच अदरक

    ओखली में डाल कर तीनों को कूट ले |

  3. स्टेप

    अब एक पेन में 3 चम्मच तेल गरम करे तेल गरम हो जाने पर |

    • 1/2 छोटी चम्मच जीरा
    • और कूटे हुआ हरी मिर्च, लहसुन, अदरक डाले"

    अब गैस की फ्लेम हल्की करे और चारों को 15 सेकंड तक भूने |

  4. स्टेप

    15 सेकंड के बाद मैश किये हुए आलू तेल में डाले और उस्सी के साथ |

    • 1/4 कप जमी हुई हरी मटर
    • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला
    • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
    • नमक स्वाद अनुसार

    सभी मसालों को आलू में अच्छे से मिलाएं |

  5. स्टेप

    इसके बाद आलू और सभी मसालों को अच्छे से मिलाते हुए 3 से 4 मिनट तक गैस की मीडियम आँच पर पकाएं |

  6. स्टेप

    लास्ट में" 1/4 कप धनिया पत्ती बारीक़ कटा हुआ, डाल कर आलू में अच्छे से मिला कर गैस को बंद करे | अगर आपको आलू में नमक कम लगे तो दुबारा अपने स्वाद के हिसाब से नमक ऐड करे |

समोसा बनाने के लिए मैदा गूंथने की विधि

  1. स्टेप

    1 बड़ा परात लेकर:

    • 2 कप मैदा
    • 1 चम्मच अजवायन
    • 1 छोटा चम्मच नमक
    • 2 बड़े चम्मच खाना पकाने का तेल

    अब चारों चीजों को अच्छे से एक दुसरे में मिलाएं|

  2. स्टेप

    अब पानी डाल कर एक कड़ा डो तैयार करे | समोसे का डो हमेशा कड़ा बनता है. इस लिए आप ज्यादा सॉफ्ट डो ना बनाएं | इसके बाद इस डो को 15 मिनट के लिए थक कर रखे |

  3. स्टेप

    15 मिनट के बाद डो को एक बार और अच्छे से बिना पानी डाले 20 सेकंड तक गूंथ ले |

  4. स्टेप

    इसके बाद गूंथे हुए मैदे की लोई तैयार करे |

  5. स्टेप

    इसके बाद चकले पर थोड़ा सा सुखा मैदा छिड़क कर लोई का रोल तैयार करे |

  6. स्टेप

    अब रोल के बिच से 2 टुकड़े करे |

  7. स्टेप

    इसके बाद रोल का एक कोना मोड़ कर उंगली पर पानी लगा कर मुड़े हुआ कौने पर लगाएं |

  8. स्टेप

    अब दूसरा कोने को पानी वाले कौने पर रखे और हल्के हाथो से दबा पर छोड़ दे |

समोसा बनाने की विधि

  1. स्टेप

    इसके बाद आलू का बना मसाला 1 से 2 चम्मच भरें |

  2. स्टेप

    अब अंदर की साइड हल्का हल्का चारों किनारों पर पानी लगाएं |

  3. स्टेप

    इसके बाद समोसे के सभी जॉइंट बंद करे |

  4. स्टेप

    इस्सी तरह से एक एक करके सभी समोसे तैयार करे |

  5. स्टेप

    अब एक कढ़ाई में तेल गरम करे |

  6. स्टेप

    तेल अच्छे से गरम हो जाने के बाद समोसे को तेल में डाले | और गैस की फ्लेम मीडियम रखे |

  7. स्टेप

    समोसो को पलट पलट कर धीरे धीरे पकाते रहे |

  8. स्टेप

    समोसो को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं |

  9. स्टेप

    जैसे जैसे समोसे पकते रहे छरनी में डाल ते रहे ताकि समोसो का तेल बाहर निकल आए |

  10. स्टेप

    अब बचे हुए सभी समोसे को इस्से तरह से पका लेना है |

  11. स्टेप

    लास्ट में आलू समोसा  गरम गरम सर्वे करने को रेडी है |

Nutrition Facts

Servings 4


Amount Per Serving
Calories 263kcal
% Daily Value *
Total Fat 15g24%
Cholesterol 24mg8%
Sodium 421mg18%
Protein 3.4g7%

Calcium 2 mg
Iron 3 mg

* Percent Daily Values are based on a 2,000 calorie diet. Your daily value may be higher or lower depending on your calorie needs.

Note

हमारे द्वारा बताई गई Aloo Ka Samosa Recipe कैसे लगी.. कमेंट करके ज़रूर बताए ताकि आगे से भी हम आपके लिए ऐसे ही स्वादिष्ट रेसिपी ला सके | Aloo Samosa Recipe को आप हरी चटनी, इमली की चटनी, या दही के साथ सर्वे कर सकते हो |

में आशा करता हूँ आपको हमारा बताने का तरीका बहुत ही अच्छा लगा होगा और आपको समझने में काफी आसानी भी रही होगी जब तक के लिए आप सभी का बहुत बहुत दिल से | धन्यवाद

Keywords: Aloo Samosa Recipe,

Ahaan Gour

Yummy Food Recipes

Hi, I'm Ahaan Gour, The purpose of creating this website is to tell everyone the easy way to prepare delicious food. So that everyone can learn to cook delicious food themselves. And I hope that all the recipes mentioned by us can be understood very easily.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *